उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों की उन्नति में सामाजिक और आर्थिक स्थिति का प्रभाव
DOI:
https://doi.org/10.1366/cy1mns76Abstract
प्रस्तुत शोध अध्ययन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों के सामाजिक-आर्थिक स्थिति एवं शैक्षिक उपलब्धि का सहसम्बन्धात्मक अध्ययन के संदर्भ में है। इस शोध अध्ययन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से सम्बद्धता प्राप्त माध्यमिक स्तर के विद्यालय के कक्षा ग्यारहवीं के 150 विद्यार्थियों का चयन सरल यादृच्छिक विधि से किया गया। प्रस्तुत शोध का परिसीमन प्रतापगढ़ जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित माध्यमिक स्तर के कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी तक सीमित है। सामाजिक-आर्थिक स्थिति से सम्बन्धित आँकड़े एकत्रित करने के लिए शोधकर्ता ने स्वयं श्सामाजिक-आर्थिक स्थिति मापनी का निर्माण किया है। शैक्षिक उपलब्धि का निर्धारण विद्यालयों की पूर्ववर्ती कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया गया है। सांख्यिकीय विश्लेषण हेतु मध्यमान, मानक विचलन, कार्ल पियर्सन सहसम्बन्ध गुणांक व परीक्षण का प्रयोग किया गया है। शोध परिणाम में पाया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों के सामाजिक आर्थिक स्थिति एवं शैक्षिक उपलब्धि में सार्थक सहसम्बन्ध है।



