भारत में सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक अभियानों और चुनाव परिणामों पर प्रभाव

Authors

  • शमशेर सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव Author

DOI:

https://doi.org/10.1366/ajagaa90

Abstract

भारत में सोशल मीडिया ने हाल के वर्षों में राजनीतिक अभियानों और चुनाव परिणामों पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्रामऔर व्हाट्सएप का व्यापक उपयोग चुनाव अभियानों के संचालन और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए किया जा रहा है। डिजिटल युग में राजनीतिक दल पारंपरिक मीडिया पर निर्भर रहने के बजाय सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक अपनी नीतियों, घोषणाओं और चुनावी एजेंडा को आसानी से पहुँचा रहे हैं। यह माध्यम न केवल अभियानों को अधिक सुलभ और तीव्र बनाता है, बल्कि मतदाताओं की  विचारधारा और व्यवहार को भी गहराई से प्रभावित करता है।इस शोध पत्र का उद्देश्य यह अध्ययन करना है कि कैसे सोशल मीडिया ने राजनीतिक दलों को नई रणनीतियों केसाथ चुनाव लड़ने का मंच दिया है और किस प्रकार से यह प्लेटफार्म मतदाताओं के चुनाव संबंधी निर्णयों को प्रभावित कर रहे हैं। साथ हीयह शोध फर्जी खबरोंऔर दुष्प्रचार के बढ़ते खतरे का विश्लेषण करता हैजो कई बार मतदाता को भ्रमित कर सकता है और चुनाव परिणामों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसके अतिरिक्तयह शोध पत्र भारतीय लोकतंत्र में सोशल मीडिया के भविष्य के संभावित उपयोग और इसकी सकारात्मक तथा नकारात्मक प्रभावों का गहराई से अवलोकन करता है।इस शोध पत्र में यह स्पष्टहै कि सोशल मीडिया भारतीय राजनीतिक परिदृश्य को बदल रहा है इसे हर राजनीतिक दलअपने अभियान का एक अहम हिस्सा मानता है। इसके साथ हीयह प्लेटफार्म भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया को एक नई दिशा देने में भी योगदान दे रहा है।

Published

2006-2025

Issue

Section

Articles

How to Cite

भारत में सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक अभियानों और चुनाव परिणामों पर प्रभाव. (2025). Leadership, Education, Personality: An Interdisciplinary Journal, ISSN: 2524-6178, 18(11), 663-671. https://doi.org/10.1366/ajagaa90