अध्यापकों के कक्षागत परिस्थितियों के अन्तःक्रियात्मक व्यवहार का कार्यस्थल तनाव तथा भावनात्मक परिपक्वता के संदर्भ में अध्ययन

Authors

  • डाॅ0 ललित कुमार आर्य डाॅ0 अन्शु शर्मा Author

DOI:

https://doi.org/10.1366/p65yz510

Abstract

प्रस्तुत शोध पत्र में माध्यमिक स्तर के अध्यापकों के कार्यस्थल तनाव एवं भावनात्मक परिपक्वता के आधार पर उनके द्वारा कक्षागत परिस्थितियों में किये गये अन्तःक्रियात्मक व्यवहार की तुलना की गई है। प्रस्तुत शोध अध्ययन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्यस्थल तनाव एवम् भावनात्मक परिपक्वता के संदर्भ में अध्यापकों के मध्य अन्तःक्रियात्मक कक्षागत व्यवहार का तुलनात्मक विश्लेषण है। प्रस्तुत शोध अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग करते हुए मेरठ मण्डल के अनुदानित एवं गैर अनुदानित विद्यालयों के माध्यमिक स्तर पर कार्यरत 300 अध्यापकों का चयन रेण्डम सैम्पलिंग विधि के माध्यम से किया गया है। जिनमें 150 अध्यापक अनुदानित विद्यालयों से तथा 150 अध्यापक निजी विद्यालयों से चयनित करके शोध में सम्मिलित किया गया है। समस्त विद्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से मान्यता प्राप्त हैं। आंकड़ों का एकत्रीकरण फलैण्डर्स की दस वर्ग पद्धति के आधार पर अवलोकन मैट्रिक्स तैयार करके, मैट्रिक्स में टेली लगाकर किया गया है। आंकड़ों का विश्लेषण एवम् निष्कर्ष हेतु 2 (काई-स्क्वायर) सांख्यिकीय परीक्षण का प्रयोग किया गया है। शोध से प्राप्त निष्कर्षो से ज्ञात हुआ कि अध्यापकों के कक्षागत अन्तःक्रिया व्यवहार पर कार्यस्थल तनाव तथा भावनात्मक परिपक्वता का प्रभाव सार्थक रूप से पड़ता है। कक्षागत परिस्थितियों में अध्यापकों के कार्यस्थल तनाव तथा भावनात्मक परिपक्वता के अनुरूप अन्तःक्रिया व्यवहार में अन्तर परिलक्षित हुआ है।

Published

2006-2025

Issue

Section

Articles

How to Cite

अध्यापकों के कक्षागत परिस्थितियों के अन्तःक्रियात्मक व्यवहार का कार्यस्थल तनाव तथा भावनात्मक परिपक्वता के संदर्भ में अध्ययन. (2024). Leadership, Education, Personality: An Interdisciplinary Journal, ISSN: 2524-6178, 18(6), 199-207. https://doi.org/10.1366/p65yz510