भारतीय चिकित्सा पद्धतियों का विश्लेषण
DOI:
https://doi.org/10.1366/nkxhkw84Abstract
प्रस्तुत शोध प्रबन्ध में सिन्धु सभ्यता के सामाजिक और व्यक्तिगत स्वास्थ्य से संबंधित पहलुओं का अध्ययन आयुर्वेद के प्रमुख ग्रंथ चरक संहिता के आधार पर किया गया है। इस सभ्यता में निवास करने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य के विषय में जो साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, उन्हें चरक संहिता में उल्लिखित स्वास्थ्य संबंधी सिद्धांतों से जोड़कर समझने का प्रयास किया गया है। सिन्धु सभ्यता को विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता माना जाता है। इसके अस्तित्व का ज्ञान 1920-21 ई. में हुआ, जब यह सभ्यता मिस्त्र और मेसोपोटामिया के समानांतर प्राचीन सभ्यताओं के रूप में विश्व के सामने आई। इससे पहले, भारतीय संदर्भ में केवल वैदिक सभ्यता को प्राचीन माना जाता था, लेकिन इस नई जानकारी ने भारतीय सभ्यता के बारे में दृष्टिकोण को व्यापक रूप से बदल दिया।