भारतीय समाज और राजनीति में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का योगदान
DOI:
https://doi.org/10.1366/pa9zef42Abstract
भारतीय समाज और राजनीति में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का योगदान
राजेन्द्र कुमार वर्मा
डॉ. मधुलिका यादव
डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय समाज के सबसे महान सुधारकों में से एक थे। उन्होंने न केवल भारतीय समाज में व्याप्त जातिवाद और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष किया, बल्कि भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था को नए दृष्टिकोण से परिभाषित किया। उनके सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण ने भारतीय समाज को समता, स्वतंत्रता और बंधुता के सिद्धांतों के आधार पर एक नई दिशा दी। इस शोध पत्र में हम डॉ. अम्बेडकर के दर्शन के तीन प्रमुख पहलुओं - सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक - को वर्तमान भारतीय परिप्रेक्ष्य में अध्ययन करेंगे।



