“अध्यापकों की सामुदायिक कार्यो के प्रति अभिवृति एवं उनकी व्यवसायिक सन्तुष्टि का तुलनात्मक अध्ययन“
DOI:
https://doi.org/10.1366/gp1ktt20Abstract
प्रस्तुत शोध में “अध्यापकों की सामुदायिक कार्यो के प्रति अभिवृति एवं उनकी व्यवसायिक सन्तुष्टि केे संदर्भ में अध्ययन किया गया हैं। अध्ययन में प्राप्त आंकडों के आधार पर निष्कर्ष प्राप्त किये गए है। यह अध्ययन राजस्थान के बीकानेर संभाग के चुरू जिले के कुल 600 अध्यापकों को न्यादर्श के रुप में दैव निदर्शन विधि से चयनित किया गया। कुल न्यादर्श मंे 300 पुरूष अध्यापक व 300 महिला अध्यापक चुने गये। अध्ययन में सामुदायिक कार्यों के प्रति (स्वनिर्मित) अभिवृत्ति मापनी व व्यावसायिक संतुष्टि मापनी (के.एस. मिश्रा) का उपयोग किया गया है। निष्कर्ष रूप में पाया गया कि राजकीय विद्यालयों में कार्यरत पुरूष व महिला अध्यापकों की सामुदायिक कार्यो के प्रति अभिवृत्ति में सार्थक अन्तर नहीं पाया जाता है, जबकि राजकीय विद्यालयों में कार्यरत पुरूष व महिला अध्यापकों की व्यवसायिक सन्तुष्टि मे आंषिक अन्तर पाया जाता है ।



