भारत-चीन सम्बन्ध के बदलते आयाम
DOI:
https://doi.org/10.1366/h2t5nv19Abstract
भारत और चीन की एक दूसरे के साथ कार्य करने की क्षमता एशिया और विश्व दोनों का भविष्य निर्धारित कर सकती है। परन्तु दोनों देशों का साथ कार्य करने के मार्ग में बाधा बहुत हैं। वर्तमान परिदृश्य में इन दोनों के सम्बन्ध और बाधाएँ वर्तमान विश्व में सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण है। पूरी दुनिया के लिए चीन का सर्वांगीण विकास कौतूहल का विषय है। पर उसकी बढ़ती सामरिक ताकत विश्व को चिन्ता में डालती है। विश्व के समस्त देश अपनी सामजिक, आर्थिक, वाणिज्यिक, राजनीतिक नीति, बनाते समय चीन को ध्यान में रखते हैं। कोविड की समस्या के बाद चीन पर पूरे विश्व का ध्यान केन्द्रित हो गया है।



