एकल एवं संयुक्त परिवार के किशोर बालकों के राष्ट्रीय मूल्यों का अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.1366/nnwfrw32Abstract
प्रस्तुत शोध का मुख्य उद्देश्य एकल एवं संयुक्त परिवार के किशोर बालकों के राष्ट्रीय मूल्यों का अध्ययन करना है। दक्षिणी राजस्थान के बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिलों के कुल 500 किशोर बालकों का चयन न्यादर्श के रूप में किया गया। सर्वेक्षण विधि के अंतर्गत उक्त न्यादर्श से स्वनिर्मित राष्ट्रीय मूल्य अभिमतावली के माध्यम से दत्त संकलन किया गया। शोध परिणामों में समग्र रूप से एकल एवं संयुक्त परिवार के किशोर बालकों के राष्ट्रीय मूल्यों का स्तर औसत पाया गया। वहीं तुलनात्मक दृष्टि से एकल एवं संयुक्त परिवार के बालकों के राष्ट्रीय मूल्यों में कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया।



