स्वामी विवेकानन्द के मानव निर्माण सम्बन्धी शैक्षिक विचारों का राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में समावेशनः एक विश्लेषणातमक अध्ययन

Authors

  • सोनिया शर्मा , प्रोफेसर (डा०) संजीव कुमार  Author

DOI:

https://doi.org/10.1366/wg6pxq93

Abstract

भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लागू होने के बाद से ही भारतीय शिक्षा में प्रत्येक स्तर पर भारतीय ज्ञान परंपरा तथा भारतीय संास्कृतिक एवं मानव मूल्यों के आत्मसातीकरण हेतु पाठयक्रमों, शिक्षण-अधिगम पद्धतियों, शैक्षणिक वातावरण, आदि में परिवर्तन पर जोर दिया जा रहा है। जहाँ एक ओर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में नवाचार, शोध गुणवत्ता, आत्मनिर्भरता, बालक के सर्वांगीण विकास व सृजनशीलता जैसे प्रत्ययों का समावेश है वहीं दूसरी ओर प्रचीन भारतीय वैज्ञानिकों मनीषियों तथा शिक्षाविदों के ज्ञान एवं विचारों को भी पर्याप्त महत्व दिया गया है। आधुनिक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के इस प्रारूप को जानकर शोधार्थी ने “नई शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में महर्षि अरविन्द घोष की समन्वित शिक्षा एवं स्वामी विवेकानन्द की मानव निर्माण शिक्षा सम्बन्धी शैक्षिक चिन्तन का समीक्षात्मक अध्ययन” शीर्षक के अन्तगर्गत शोध कार्य किया। शिक्षा जगत में आधुनिक भारत के निर्माण एवं भारतीय युवाओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह के संवर्द्धन के लिए स्वामी विवेकानन्द को ही प्रेरणास्रोत माना है। उनके मानव निर्माण सम्बंधी शैक्षिक विचारों ने भारत की शिक्षा एवं राजनीति व प्रशासनिक व्यवस्था में क्रान्तिकारी परिवर्तन के आधार दिये। प्रस्तुत शोध पत्र में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्वामी विवेकानंद के इन्हीं विचारों से सम्बंधित समावेशन का विश्लेषणात्मक चित्रण करने का प्रयास किया गया है जोकि शोधार्थी द्वारा किये गये शोध के उद्देश्यों एवं परिणामों पर आधारित है। अस्तु शोध के परिणमों की प्राप्ति है कि स्वामी विवेकानंद के मानव निर्माण सम्बंधी विचारों का नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में न केवल समावेश है अपितु स्वामी विवेकानंद के मानव निमाण सम्बंधी विचारों को ही समूची राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के निर्माण का आधार स्तम्भ बनाया जाना प्रतीत होता है।  

Downloads

Published

2006-2025

Issue

Section

Articles

How to Cite

स्वामी विवेकानन्द के मानव निर्माण सम्बन्धी शैक्षिक विचारों का राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में समावेशनः एक विश्लेषणातमक अध्ययन. (2025). Leadership, Education, Personality: An Interdisciplinary Journal, ISSN: 2524-6178, 19(1), 1193-1196. https://doi.org/10.1366/wg6pxq93